गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आने वाले 55 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। आवेदनों के परीक्षण उपरांत अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में दावा आपत्ति 21 अक्टूबर 2024 शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में आकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।
There is no ads to display, Please add some


