Author: प्रकाश कुमार यादव

सिहावा पुलिस की कार्रवाई में 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, यूपी और दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10…

Read More

गरियाबंद/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। पाण्डुका वन परिक्षेत्र में चंदा दल का एक दंतैल हाथी इन दिनों क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 9 सितंबर 2026 की वन विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दंतैल हाथी पाण्डुका सर्कल के पोंड बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 70 की चंदली डोंगरी में मौजूद है और फिलहाल अकेले विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार हाथी के विचरण के दौरान क्षेत्र में फसल क्षति की सूचना सामने आई है। हालांकि अभी तक…

Read More

खेमेन्द्र सिंह ठाकुर जगदलपुर(गंगा प्रकाश)। शिक्षा हासिल कर बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती लगातार गंभीर होती जा रही है। कॉलेज और विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। हाथ में शैक्षणिक योग्यता और आंखों में सुनहरे भविष्य का सपना होने के बावजूद रोजगार का अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं। कई युवा वर्षों से…

Read More

शुकदेव वैष्णव महासमुंद(गंगा प्रकाश)। महासमुंद जिले में देर रात हाईवे पर एक नाबालिग बालिका को कथित रूप से जबरन कार में बैठाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 3:30 बजे चेन नंबर 115+700 के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि 14 वर्षीय बालिका खुद को बचाने के लिए हाईवे पर भाग रही थी। इसी दौरान हाईवे की निगरानी में तैनात RPV टीम की नजर बालिका पर पड़ी। टीम को मौके पर आता देखकर कार सवार वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात के समय हाईवे पर RPV टीम अपनी…

Read More

आर्य समाज में गंगाधर कश्यप से विवाह का दावा, दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी ने साथ रखने की मांग उठाई जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश)। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी किए जाने का एक मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पामगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी निवासी गंगाधर कश्यप पर उसकी पहली पत्नी प्रिया ने आरोप लगाया है कि आर्य समाज में विधिवत विवाह होने के बावजूद उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। वहीं, अब गंगाधर द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद प्रिया ने सवाल उठाया है कि जब पति दूसरी पत्नी…

Read More

सरपंच की सील-मोहर से इकरारनामे पर गवाही का मामला सप्ताहभर बाद भी ठंडे बस्ते में? विक्रेता का दावा- 3 लाख रु में सौदा, मुझे मिले 1.70 लाख रु, बाकी रकम दलालों ने रख ली ग्राम पंचायत लोहझर के आश्रित ग्राम खट्टी का मामला, सामने आए नए आरोपों से जांच की जरूरत और बढ़ी छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत लोहझर के आश्रित ग्राम खट्टी में खसरा नंबर 246 की करीब 1000 वर्गफुट जमीन के 3 लाख रु में किए गए इकरारनामे और उस पर ग्राम पंचायत की सील-मोहर के साथ सरपंच यशवंत ठाकुर के गवाह के रूप में हस्ताक्षर का मामला अब…

Read More

छत्तीसगढ़-ओडिशा से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, नदी के बहाव से सागौन लट्ठा ओडिशा पहुंचाने की थी साजिश गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मानसून के दौरान लगातार की जा रही पेट्रोलिंग, स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम और मैदानी सूचना तंत्र के समन्वय से वन विभाग को यह सफलता मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सागौन के लट्ठे को उदंती नदी के बहाव के सहारे ओडिशा पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। मामले में…

Read More

कोगालबाहरा नाले पर बनाई वैकल्पिक पुलिया, चंदा जुटाकर किया श्रमदान, चार-पांच किमी के रास्ते के लिए करना पड़ता था 15 किमी का सफर छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मुख्यालय से महज चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांवों के ग्रामीणों को बारिश के दिनों में आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। कोगालबाहरा नाले पर लंबे समय से पुलिया नहीं होने के कारण टेंगनाबासा से सिवनी रोड को जोड़ने वाला मार्ग बारिश के दौरान बेहद कठिन और जोखिमभरा हो जाता है। शासन-प्रशासन से कई बार मांग और गुहार लगाने के बाद भी जब समस्या का स्थायी समाधान नहीं…

Read More

जन्माष्टमी की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ; शिक्षकों को भेंट किए कलम, डायरी व डैशबोर्ड मोमेंटो छुरा (गंगा प्रकाश)। नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल, छुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, शिक्षक दिवस समारोह एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एक ही मंच पर भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और आधुनिक डिजिटल सुरक्षा का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। वहीं साइबर जागरूकता दल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन अपराधों एवं डिजिटल ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय…

Read More

जब पुलिस ने शिक्षक में देखा समाज का प्रहरी छुरा (गंगा प्रकाश)। अपराध से लड़ने वाली पुलिस और समाज को दिशा देने वाले शिक्षक—दोनों की जिम्मेदारियां अलग जरूर हैं, लेकिन उद्देश्य एक ही है, एक सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण। शिक्षक दिवस पर छुरा पुलिस ने इसी सोच को सामने रखते हुए शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन शिक्षकों का सम्मान कर एक अलग संदेश दिया। डीएसपी गरिमा दादर ने लोकगीत गायक एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक उखराज ध्रुवा तथा शिक्षक एवं योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।…

Read More