बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2023 को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारी – कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया।
अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। अपर कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ एलएस ध्रुव सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


