बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)–-प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता संघ कसडोल द्वारा दिनांक 26 से 28 जनवरी तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें न्यायालय, जनपद, वन विभाग ,शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग सहित20 टीमों ने भाग लेकर मैदान पर अपना हुनर दिखाया ।मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा । पूरे मैच के दौरान चौका छक्कों की बारिश होता रहा। खिलाड़ियों ने पूरे मैदान पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ।फाईनल में पुलिस टीम ने कुल 19 छक्के जड़कर रिकार्ड भी अपने नाम किये, पूरे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी पुलिस विभाग ने अपने नाम किये ।उक्त प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एवं उ पु अ मुख्यालय अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा द्वारा टीम का चयन कर कप्तान प्रधान आरक्षक धनंजय यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं लगातार पांच मैच जीतकर फाइनल को अपने नाम की जिस पर वरिष्ठ अधिकारी गण एवं क्षेत्रवासियों द्वारा टीम को हार्दिक बधाई दी गई,पुलिस टीम के सदस्यों में धनंजय यादव कप्तान, मुकेश रात्रे उप कप्तान, प्रीतम पाटले, दीपक तिवारी, अजय अंचल, राजेंद्र साहू ,चुन्नी साहू, राकेश पाटले, कमलेश मरावी ,राजकुमार केवट एवं धनीराम प्रमुख हैं ।
फाइनल मैच में पुलिस की टीम लवन कसडोल बलौदाबाजार ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 152 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था जिसके जवाब में अधिवक्ता टीम कसडोल ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन ही बना सके और 65 रन से मैच को जीतकर पुलिस टीम ने फाइनल अपने नाम किया। मैच में दीपक तिवारी ने धुंआधार पारी खेलते हुए शानदार 76 रन की नाबाद पारी खेलकर विस्फोटक बल्लेबाज का परिचय देते हुए सबको आकर्षित कर तारीफ के लिए विवश किये ।मैच समाप्ति के बाद मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज दीपक तिवारी को दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


