दीपक आचार्य का इंटरनेशनल सम्मान ब्राह्मण समाज सहित पूरे राज्य का सम्मान है
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिला उत्कल ब्राह्मण समाज समाज के अध्यक्ष अरुण पंडा ने रायगढ़ जिले से लोकसंगीत हेतु लोकगायक दीपक आचार्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट इंटरनेशनल अवार्ड मुम्बई में मिलने पर पूरे समाज की ओर से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए हैं।
बतादें कि मुम्बई के वोव्स ब्लेंकट हाल कोहिनूर होटल में एम एल ए अशोक राव माने एवं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन यादव के हाथों समता साहित्य सम्मेलन में मिला,अभिनेता अर्जुन यादव फ़िल्म ,सीरियल,डाक्यूमेंट्री आदि में श्रीराम का किरदार निभाते हैं उनकी आगामी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म “जहां जहां पड़े राम के चरण” में पुनः उन्हे श्रीराम का किरदार दिया गया है के करकमलों से दीपक आचार्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है,उनके इस उपलब्धि पर उत्कल ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने कहा कि दीपक आचार्य ने हमेशा से गीत संगीत कला के माध्यम से संस्कृति को उजागर किया और आमजनमानस में जनजागरूकता लाते हुए ऊर्जा प्रदान किया है उन्होंने हमेशा हम सभी को गौरवान्वित किया है वे निःसंदेह हमारे समाज के गौरव हैं
इनके योगदान के लिये इन्हें मुम्बई में इंटरनेशनल अवार्ड प्रदान किया गया है,अवार्ड केवल पुरस्कार नहीं प्रेरणा होता है जिसे दूसरे को अमल करना चाहिए इनका सम्मान ब्राह्मण समाज के साथ पूरे राज्य का सम्मान है,मैं दीपक आचार्य के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
There is no ads to display, Please add some
