फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर जिला गरियाबंद अध्यक्ष योगेश्वर साहु ने बताया।छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया। रात 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। मिर्जा मसूद लंबे समय से बीमार थे। परिवार के लोगों के साथ इंदौर में रह रहे थे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। 

मिर्ज़ा मसूद के निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में अपना लम्बा करियर बिताया और रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन बिताया। 

 कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया 

छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वे थेियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया। 

स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए 

मिर्ज़ा मसूद जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। मिर्जा मसूद ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप में भागीदारी रही। 

 80 से अधिक नाटकों का निर्देश किया 

उन्होंंने 80 से अधिक नाटकों का निर्देश किया। अंधा युग, हरिश्चन्द्र की लड़ाई, गोदान, शहंशाह इडिपस , सैया भये कोतवाल, विक्रम सैन्धव, जायज़ हत्यारे, जैसे सैकड़ों नाटक का निर्देशन किया। 

 कैदियों के लिए भी नाटक शिविर का आयोजन 

सेंट्रल जेल रायपुर में बंद कैदियों के लिए भी नाटक शिविर का आयोजन किया था। छत्तीसगढ़ी नाटक जइसन करनी तइसन भरनी और अंजोर छरियागे जैसे नाटक को जेल के बाहर भी कैदियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था। 

 छत्तीसगढ़ी नाटक सियान गोठ का लेखन और निर्देशन 

मिर्जा मसूद ने NSD दिल्ली के विस्तार कार्यक्रम के सहयोग से छत्तीसगढ़ी नाटक सियान गोठ और हिंदी नाटक जिंदगी कोलाज का लेखन और निर्देशन भी किया था। 1857 की क्रांति की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी नाटक “सुरता बलिदान के ” का लेखन और निर्देशन के साथ उनका मंचन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में किया । 

मिर्जा मसूद ने लंबे समय तक इंटरनेशनल और हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी काम किया। फर्स्ट एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता पाकिस्तान, पंचम विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता बम्बई, दिल्ली एशियाड 1982, चैंपियन ट्रॉफी कराची पाकिस्तान दक्षिण कोरिया सियोल ओलंपिक 1988 और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी कमेंटेटर की भूमिका निभाई। 

5 दिसंबर सफर तय करने के बाद उन्होंने अवंतिका -रंग सर्जन का मंच, कौशल नाट्य अकादमी और रायपुर नट मंडल की स्थापना की और लगातार युवाओं को रंगमंच और अभिनय की बारीकियां सिखाई। 2019 में छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें कला और के क्षेत्र में योगदान के लिए चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया गया । 

जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर के रेडियो श्रोताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं जिला गरियाबंद अध्यक्ष –  योगेश्वर साहु, ओल्ड लिस्नर्स छत्तीसगढ़  जोन रायपुर प्रदेश अध्यक्ष  मोहन लाल देवांगन, लोक कलाकार  गौकरण मानिकपुरी, आकाशवाणी रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक  संजय पाण्डेय,  श्याम वर्मा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार यदू, टीकम साहु, हरिश्चंद्र ताराक, बाबुलाल साहु, दीलीप ध्रुव,ईश्वर ताराक, राजकुमार यादव, रेखराम ध्रुव, गोपाल साहु, गोवर्धन यादव,मिल्लु गिरी गोस्वामी, हेंमत साहु, रामचंद्र साहु, महेंद्र गंधर्व, विजय गोस्वामी, सुरेन्द्र सिन्हा, भागवत सेन, ओमप्रकाश सिन्हा, आदि श्रोताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version