गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आबकारी विभाग गरियाबंद ने अवैध शराब के मामले में छापामार कार्यवाही करते हुए एक प्रकरण में ओड़िसा प्रांत निर्मित कुल 30 लीटर शराब जप्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम ठिल्लीगुड़ा, शेमला मार्ग के किनारे में पहाड़ी पास झाडियों में थाना देवभोग जिला गरियाबंद में विधिवत तलाशी जांच करने पर एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 100 नग ओडिशा प्रांत निर्मित कच्ची शराब 20 बल्क लीटर एवं 5-5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन के 10 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल 30 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया। अज्ञात आरोपियों के विरूध्द आबकारी अधिनियम धारा 34(1)क, 34(2) के तहत अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार, दरस राम सोनी नागेशराज श्रीवास्तव के टीम में आबकारी आरक्षक रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का योगदान रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
