घुमंतु पशुओं को भेजा जा रहा गौठान-कांजीहाउस

पशुओं के गले में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट

संबंधित पशुपालकों पर जुर्माने की भी की जा रही कार्यवाही,

अभी तक 19 हजार 300 रूपये लगा चुके जुर्माना


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। 
जिले के सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं के  रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में पशुओं के विचरण करते पाए जाने पर संबंधित पशुपालकों से जुर्माना भी वसूली की जा रही है। साथ ही पशुओं को निकटतम कांजी हाउस, गौठान में भेजा जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग, नगरीय निकाय, जनपद एवं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने एवं पशुपालकों के उपर चालानी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जिले में 15074 पशुओं पर कार्यवाही की गई। आवारा पशुओं को पकड़कर रेडियम टैंगिंग की जा रही है। साथ ही उन्हें सुरक्षित गौठान या कांजीहाउस में भेजा जा रहा है। जहां पर पशुओं के चारे-पानी  की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सड़क किनारे के गांवों में रोका-छेका अभियान के तहत पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने के संबंध में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग में विभागीय अमला के संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और पशुपालकों से जुर्माना वसूल की जा रही है। अब तक जिले में 19 हजार 300 रूपये से अधिक राशि की वसूली भी की जा चुकी है। इनमें नगरीय निकाय क्षेत्र नगर पालिका गरियाबंद में 10500 रूपये, नगर पंचायत राजिम में 4000, फिंगेश्वर में 1500 और नगर पंचायत छुरा में 3300 रूपये शामिल है।
पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने से राहगीरों को सुविधा
इसके अलावा जिले में पशुओं के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है। जो रात में रोशनी पड़ने पर चकमता है। इससे वाहन चालकों को सुरक्षित रहने में सहुलियत होती है। साथ ही सतर्क रहकर दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है। रेडियम बेल्ट के साथ-साथ आवारा पशुओं की टैगिंग भी की जा रही है। विभागीय अमला द्वारा सड़क को आवारा पशुओं और मवेशियों से निजात दिलाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य लगातार कर रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version