बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला का वर्तमान संवेदनशील कलेक्टर रजत बंसल जितने विनम्र स्वभाव के हैं वैसे ही अवैध कारोबारियों को छोड़ने के मूड में नहीं है, जब से कलेक्टर रजत बंसल बलौदाबाजार जिला का कलेक्टर का पदभार संभाले हैं तब से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । रेत खदानों में स्वीकृति क्षेत्रों से बाहर अवैध खनन कर प्रशासन एवं राज्य सरकार को बदनाम करने वाले रेत माफिया एवं लीज कर्ताओं पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने जिला खनिज शाखा को सख्त निर्देश देते हुए कार्रवाई कर रिपोर्टिंग देने की निर्देश दिये गए हैं जिसके चलते जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ,खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त एवं उनके टीम पूरे एक्शन मूड में हैं।जहां भी शिकायत प्राप्त हो रहा है बिना देरी किये कार्रवाई के लिए रवाना होकर मौके स्थल पर पहुँचकर रेत से भरी हाइवा एवं चैन माउंटेन मशीनों पर लगातार शिकंजा कसते हुए राजस्व जुर्माना अर्थदंड रशीद काट रहे हैं, इसके अलावा जे सी बी मशीनों की जब्ती सहित राजसात की कार्रवाई भी देखने को मिल रहा है।जिला कलेक्टर रजत बंसल का कभी नहीं रुकने वाली ताबड़तोड़ एक्शन मूड एवं जिला खनिज शाखा की सक्रियता से रेत माफियाओं में दहशत का बाजार गर्म है।गौरतलब हो कि शनिवार सुबह ही माइनिंग शाखा पेट्रोलिंग के दौरान महानदी के ग्राम पंचायत परसापाली पहुँचकर अवैध रूप से रेत खनन कर रहे जे सी बी एवं 3हाइवे पर खनिज गौण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चैन माउंटेन पर सील बंद जब्ती कार्रवाई कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठ का परिचय दिये हैं।रेत से भरी हाइवा एवं जेसीबी मशीन परसापाली निवासी भुनेश्वर बंजारे का है उनके दो हाइवे पर पूर्व में भी कार्रवाई खनिज शाखा के द्वारा किये गए हैं जो अभी भी थाना में खड़ा है।जिला कलेक्टर के निर्देश से रेत खदानों पर जिला खनिज शाखा के अधिकारी एवं खनिज निरीक्षको के द्वारा लगातार कार्रवाई से बलौदाबाजार जिला के सभी रेत घाटों पर हड़कंप की स्थिति है।इस सम्बंध में बलौदाबाजार खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना है ताकि राज्य सरकार की राजस्व क्षति को रोका जा सके ,रेत की अवैध खनन करने वाले लोगों के चलते जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है।रेत की अवैध खनन कर राजस्व नुकसान करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगा।श्री भक्त ने आगे यह भी बताया कि भुनेश्वर बंजारे बहुत दिनों से अवैध रूप से रेत की अवैध खनन करते आ रहा था जिसकी शिकायत काफी लंबे समय से मिल रहा था जब रेड कार्रवाई करने जाते थे घाट से गायब हो जाता था लेकिन इस पर दबोचे गए।विभाग द्वारा नोटिस देकर सोमवार तक जवाब प्रस्तुत करने को कहे हैं जवाब से सन्तुष्ट नहीं होने पर घाट से मशीन उठाकर थाना में रखने की कार्रवाई होगी।
कलेक्टर रजत बंसल के रडार में जिले का रेत खदान ,परसापाली रेत घाट में भुनेश्वर बंजारे का जेसीबी ,हाइवा पर हुआ कार्रवाई।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
