गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम कोसमबुड़ा निवासी 11 वर्षीय सीमा मरकाम की 28 मई 2023 को सांप के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनके पिता मोहनलाल मरकाम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some


