गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजन को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम केंवटीझर निवासी 58 वर्षीय गंगाराम की 21 जनवरी 2023 को कुंआ में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी लक्षन्तिनबाई को 4 लाख रूपये एवं ग्राम लोहझर निवासी 75 वर्षीय मंगलूराम की 15 अक्टूबर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नी सुखबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some


