गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजस्व विभाग जिला प्रशासन गरियाबंद के अंतर्गत सहायक ग्रेड – 03, स्टेनो टाईपिस्ट, वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। पात्र आवेदनों के पुनरीक्षण पश्चात पात्र-अपात्र सूची का पुनः प्रकाशन किया जा रहा है। आवेदक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत स्पीडपोस्ट के माध्यम से 09 फरवरी से 24 फरवरी तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक – 12 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किया जा सकता है। पूर्व में जिन आवेदकों के द्वारा दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा चुका है। उन्हें उसी विषय पर पुनः दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। संबंधित आवेदक के द्वारा पूर्व प्रस्तुत दावा आपत्ति के अतिरिक्त किसी अन्य विषय वस्तु पर दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


