वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एसपी साहब का किया सम्मान
कांकेर (गंगा प्रकाश)। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पत्रकारों का प्रेस वार्ता कार्यक्रम रखकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा की देश का चौथा स्तंभ मीडिया को माना गया है, हमारी कांकेर जिला की पुलिस वा इस जिला के विभिन्नथाना क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी वा सभी कर्मचारी गण, जनसमस्याओं,जानता के द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए हर एक आवेदन पत्र को सूक्ष्मता से जांच करते हुए आम जनता को न्याय दिलाने वा गुंडा बदमाश , लूटपाट करने वाले डकैतों, पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी, ताकि इस जिले में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, इस पत्रकार वार्ता के अवसर पर सभी मीडिया के साथीगण ने माननीय पुलिस अधीक्षक पटेल साहब जी को बधाई दी।
वरिष्ठ पत्रकार मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वा किसान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ महासचिव गणेश तिवारी से सादर निवेदन करते हुए कहा, कांकेर जिला में गौ तस्करी, सट्टा जुआ, गांजा दारु की वा नशीली दवाई माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया। इस अवसर पर कांकेर जिला के सभी पत्रकार गण राजू गोसाई ,शेख अस्लम ,वा अन्य साथी गण थे।
There is no ads to display, Please add some


