दर्रीपारा(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोसमी, दर्रीपारा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 13,14,15 फरवरी को तीन दिवसीय मड़ाई मेला का आयोजन किया गया है । जिसमें 13 फरवरी को रात्रि में जंडी जागरण कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना करेंगे । दूसरे दिन 14 फरवरी को आसपास गांव के सभी देवी देवताओं, डांग – डोली का मेल मिलाप कर शोभायात्रा निकलेगी।वहीं 15 फरवरी को हटरी होगा । 14 फरवरी को रात्रि में भूपेश प्रकाश छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ग्राम साल्हेटोला चारामा उत्तर बस्तर कांकेर का कार्यक्रम रखा गया है। फिरत राम, अजीत राम ध्रुव, गिरधर ध्रुव, मोहन ध्रुव, ठाकुर राम, राजू लाल ध्रुव, लाल सिंग ध्रुव, प्रेमकुमार सिन्हा, रामाधिन निषाद, धनेश्वर विश्वकर्मा, गोपाल ध्रुव, सुरेश ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, महेश्वर साहू, साधु राम ध्रुव, जागेश्वर कुमार, यशवंत ठाकुर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरशोर से लगे हुए हैँ ।
There is no ads to display, Please add some


