गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पूरे अगस्त माह में वर्षा की बेरूखी से तथा 35-36 डिग्री तापमान की गर्मी से बरसात का मौसम गर्मी ऋतु की गर्मी का एहसास जनमानस को बैचेन किए हुए है। इन दिनों तेज धूप और उमस के साथ गर्मी माह का एहसास हो रहा है। गर्मी इतनी बढ़ी है कि पंखा-कूलर भी बेअसर है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की समस्या और भी बढ़ा दी है जिसके कारण पंखा और कुलरों की रफ्तार धीमी हो गई है। जहां एक ओर लोगा उमस भरी गर्मी से परेशान है वहीं अत्याधिक गर्मी बढ़ने के तापमान बढ़ा है जिससे वायरल फीवर के मामले भी बढ़े है। शासकीय तथा निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है। सितंबर का महीना लग चुका है किसान अपनी खेतों में मेहनत के साथ बियासी, निंदाई, कोड़ाई, खाद व दवा छिड़काव में सारे पैसे लगा चुका है। वहीं छूटपूट निंदाई का कार्य ही बाकी है। वहीं पखवाड़े भर से बारिश नहीं हुई है जिससे किसानों के किए कराए मेहनत पर पानी फिर सकता है। अगस्त माह में दो तीन अवसरों पर बारिश हुई है लेकिन तेज धूप और गर्मी से खेतों में जमा पानी सूखने लगा है। कई जगहों खेतों पर दरारें आने शुरू हो गई है। वहीं फसलों को नुकसान होना तय है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
