छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न अहम मुद्दों पर हुई चर्चा वरिष्टों का किया गया सम्मान ,अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा सराफा कारोबारीयो का हित ही सर्वोपरि हैं

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक के आज बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की मेजवानी में आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के एसोसिएशन सदस्यों के अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष तथा नवगठित कार्यकारिणी के समस्त सम्मानीय सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त सम्माननीय कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ,साथ ही उपस्थित वरिष्ठ सदस्यो का अध्यक्ष कमल सोनी, महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन द्वरा सम्मानित किया गया I

छत्तीसगढ़ सराफा के अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने उद्बोधन में समस्त सराफा का व्यवसाईयों को एक होकर रहने की बात कही ,उन्होंने प्रदेश से लेकर हर स्तर पर बनाए गए संगठन के कार्यकाल को फिस्क करने व हर कार्यकालके के बाद 15 दिवस के अंदर चुनाव कराने करने की बात कही अनिवार्य रूप से दिसम्बर तक जिन स्थानों में लंबे समय से कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी चुनाव सम्पन्न नही हुए उन्हें चुनाव कर कर प्रदेश कार्यलय को सूचित करने कहा अध्यक्ष का सराफा मैं मुखबिरी करने वाले जयचंदो को कड़ा संदेश कमल सोनी ने कहा कि सराफा में बहुत से ऐसे मुखबिर सक्रिय होते हैं जो जानबूझकर व्यपारियो को फसाने का कार्य करते हैं इसके माध्यम से अपनी राजनीति चमकाते हैं ऐसे लोगों को पहचान कर उनका नाम सार्वजनिक करने की आवश्यकता पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक बिलासपुर में भी ऐसा ही एक सफेद पोश लगातार व्यापारियों के खिलाफ काम करने में लगा हुआ था हमने उसका नाम सार्वजनिक किया और आज बिलासपुर में इस समस्या से लगभग व्यापारी मुक्त हुए हैं हर जिले में ऐसे सफेदपोश को पहचान कर उसका नाम सार्वजनिक करें सर्राफा कारोबार में किसी भी तरह की मुखबिरी करने वाले जयचंदो को संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसके साथ ही एक बड़ी समस्या यह भी सराफा कारोबारी में देखने को मिली कि छत्तीसगढ़ सराफा में कुछ समय तक अगर सदस्यता का पैसा जमा नहीं कर अपने पर पूर्व में उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती थी इस समस्या को समझते हुए अध्यक्ष ने अपने कार्यकारिणी के साथ आजीवन सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया है जिसमें 5100 से लेकर 31000 तक आजीवन सदस्यता दी जाएगी यह सदस्यता शुल्क सदस्यों की संख्या पर आधारित होगी,

भवन निर्माण समिति का होगा गठन अध्यक्ष ने कहा कि जल्दी संबंधित विभाग से चर्चा कर नया रायपुर में छत्तीसगढ़ सराफा के एक भवन का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर आज हमने आज पांच सदस्य समिति का गठन किया ।

साथ ही छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के संविधान में समय की मांग को देखते हुए संसोधन की बात कही । इसके लिए भंसाली जी को नियुक्त किया गया ।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गुलशन कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त नौकार्यकारिणी का परिचय एक दूसरे से करवाया हुआ उन्हें उनके पद के बारे में विस्तृत जानकारी उन्होंने समस्त व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने के साथ ही हॉल मार्किंग करवाने की बात पर जो दिया जिससे आने वाले समय पर व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े हालांकि उन्होंने व्यापारियों को स्पष्ट भी कराया कि किसी भी समय यदि किसी तरह की आवश्यकता होती है तो छत्तीसगढ़ सराफा के समस्त पदाधिकारी उनके लिए सदैव उपलब्ध रह कर समस्या के समाधान के लिए पूर्णता प्रयास करेंगे

छत्तीसगढ़ सराफा के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी से प्राप्त लगभग 10 लख रुपए को एचडीएफसी बैंक में एफडी जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जल्दी उन राशि को एफडी के रूप में छत्तीसगढ़ सराफा के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा इसके साथ ही पिछले महीने हुए सराफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में खर्च की गई धनराशि के बारे में भी पूरी जानकारी समस्त कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई।

आज के इस गरिमा में कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी महासचिव प्रकाश गोलछा कुषधि हर्षवर्धन जैन आधार स्तंभ शिवराज भंसाली मदन लाल अग्रवाल संरक्षक गण रानू लाल सोनी धर्म भंसाली मार्गदर्शक समिति के मनोज अग्रवाल महेंद्र शाह छेदीलाल शराब की राजस्थान की जगदीश सोनी संयोजक गण खोमी लाल सोनी संपत सोनी मोहनलाल जनक कंसारी , कार्यवाहक अध्यक्ष संजय करूंगा प्रदीप घोरपडे उपाध्यक्ष तरुण मुंद्रा महेंद्र भंसाली राम कुमार सोनी राजाराम यादव ,सगठन प्रभारी सुनील सोनी,प्रकाश सोनी विवेक तिवारी बिलासपुर सराफा से कार्यवाहक अध्यक्षः श्रीकांत पांडे, रितेश सलूजा जितेंद्र सोनी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version