छुरा (गंगा प्रकाश)। मार्निंग ग्रुप एवं हाऊस क्लब छुरा नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युगल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का भव्य शुभारंभ शासकीय करना धुरवा महाविद्यालय के बैडमिंटन कोर्ट में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, विशेष अतिथि हरीश यादव पार्षद, सलीम मेमन एल्डरमैन एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय मंचासीन रहे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत मां के छाया चित्र पर पूजा अर्चना किया गया पश्चात अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से देवेन्द्र दीक्षित, शिव ठाकुर, मयाराम साहू, शीतल ध्रुव, चंद्रभूषण निषाद, सिद्धार्थ साहू, पन्ना, भूपेन्द्र ध्रुव, पुरानिक नागेश, चित्रसेन यदु आदि ने किया। खोमन चंद्राकर ने कहा कि नगर में आउटडोर खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है ऐसा आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय जिससे सभी वर्ग के लोगों को खेलने व देखने का अवसर मिल सके। सलीम मेमन ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है स्वस्थ रहने के लिए खेल व्यायाम आवश्यक है इस आयोजन से नये खिलाड़ियों को तरासने व सृजन करने में सहायता मिलेगी। हरीश यादव ने भी समारोह को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू ने व आभार शीतल ध्रुव ने व्यक्त किया। विदित हो कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के विजेता युगल को प्रथम पुरस्कार के रुप में 11000रुपये प्रतीक चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार ,7000 रुपये प्रतीक चिन्ह व तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये प्रतीक चिन्ह दिया जायेगा कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा,किरण खलखो, झामन यादव,कमलेश सेन नरेंद्र पटेल, मनोज कुर्रे,देवराज साहू,डेमन साहू,हेमंत कंसारी,राजेश मांडले अनिल पांडे,अजय दीक्षित,चंचल सिन्हा,शैलेन्द्र दीक्षित,रितेश दीक्षित,खेल प्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
