गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरूवार 31 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू करेंगे। समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ उक्त बैठक में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में केन्द्र सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।
There is no ads to display, Please add some


