गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के जनहितैषी, सबके चहेते, मिलनसार लोकप्रिय, लगातार दो बार के पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया फिर एक बार कसडोल विधानसभा के लिए विधायक की दावेदारी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल अध्यक्ष के पास आवेदन पत्र सौंपे हैं।इससे कसडोल विधानसभा एवं उनके शुभचिंतको में अलग उत्साह का माहौल फिर एक बार बनता हुआ दिख रहा है।गौरतलब हो कि पूर्व विधायक श्री सिंघानिया जनता के बीच किसी भी समस्या के लिए संवाद करते हुए हर समस्या का निराकरण के लिए  सार्थक पहल करते रहे हैं जिसके कारण जनता में श्री सिंघानिया की  छवि बेदाग एवं मिलनसार है।वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के जनता से सहज एवं सरल रूप में पेश होते रहे हैं फलस्वरूप वह जनता के नजरों में मसीहा के रूप में आज भी जगह बरकरार है।बात करें श्री सिंघानिया की राजनीतिक छवि की तो जब लगातार वह दो बार विधायक का चुनाव जीतकर अपने प्रतिद्वंदियों को करारा शिकस्त दिये हैं इसके अलावा श्री सिंघानिया विधायक रहते हुए कसडोल में अनेक विकास कार्यों को सौगात देते हुए पटल पर अमल करते हुए यादगार विधायक का किताब भी अपने नाम किये हुए हैं।कसडोल विधानसभा में श्री सिंघानिया के चाहने वाले एवं शुभचिंतको की लंबी फेहरिस्त है।आइए एक नजर श्री सिंघानिया के उपलब्धियो पर रोशनी डाले तो मालूम होता है कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब कसडोल से कांग्रेस पार्टी से राजकमल सिंघानिया एक ऐसे विधायक थे जो कसडोल की विकास के लिए प्रदेश के भाजपा सरकार से भी कड़ी संघर्ष किये इसके साथ साथ भाजपा सरकार के अन्याय पर भी पुरजोर विरोध करते रहे।श्री सिंघानिया की यही छवि आज भी लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करती है जो किसी भी व्यक्ति की अच्छी छवि को उजागर करता है।कसडोल विधानसभा से पत्रकार गोलू कैवर्त से बात करते हुए डोंगरीडीह से राजकुमार कैवर्त, लक्ष्मी नारायण पाटले, सेवक घृतलहरे, डोंगरा से सरपंच मनोज टंडन, देवेंद्र वर्मा, किशोर वर्मा, भानु वर्मा ,तेज राम वर्मा ,तिल्दा से भूतपूर्व सरपंच खोलबाहरा कैवर्त, दिलहरन कैवर्त, नारायण घृतलहरे, रामा घृतलहरे, रविशंकर चौहान, फिरंगी कैवर्त, रतिराम कैवर्त, यशवंत पैकरा, सोमल कैवर्त, धनीराम सेन, गुहराम कैवर्त, हेमंत कैवर्त, लाटा से पप्पू साहू, चंदराम पटेल, सिरियाडीह से लाल जी पटेल, देवा पटेल, भारत रजक, कीरित साहू, सुनसुनिया से ललित कैवर्त, संजय कैवर्त, आनंद राम कैवर्त, सेमरिया से घनाराम कैवर्त, चंगोरी से शिव कैवर्त, जयराम कैवर्त ,पैसर से सम्मेलाल कैवर्त ,लखेश्वर कैवर्त ,दर्रा से शिवलाल कैवर्त, कमलेश कैवर्त, डेरहा कैवर्त, सहित सैकड़ों गॉव से जनता एवं कार्यकर्ताओ ने अपनी इच्छा रखते हुए कहा कि वाकई में राजकमल सिंघानिया का नेतृत्व बेमिसाल रहा है साथ विकास के बारे में हमेशा सोचा है।ऐसे व्यक्ति को अगर एक बार फिर कसडोल से टिकट मिला तो निश्चित ही कसडोल विधानसभा के लिए एक नया उजाला के साथ विकास की गंगा बहेगी।वही पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए श्री सिंघानिया ने कहा कि कसडोल के जनता के सेवा करने के लिए फिर एक बार जनता के बहुयामी मांग पर दावेदार के लिए आवेदन पत्र जमा किया बाकि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version