भवन विहिन सिरलगढ़, खुर्सीटिकुल, गहनगट्टा में बनेंगी नवीन स्कूल भवन,
क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक का आभार
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयास से जिला खनिज न्यास संस्थान मद से अंबागढ़ चौकी विकासखंड के खुर्सीटिकुल में 15 लाख एवं सिरलगढ़ में 14.30 लाख की नवीन स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार मानपुर विकासखंड के दुरस्त क्षेत्र औंधी के अंतिम छोर में बसे गहनगट्टा में 14.30 लाख रुपए से नवीन स्कूल भवन का निर्माण कराया जायेगा साथ ही डीएमएफ से ही मोहला वार्ड क्रमांक 5 में परमेश्वर घर से संतोष घर तक 6.5 लाख तथा संतोष घर से हठयारिन माता तक 4.54 लाख रुपए के स्वीकृति से सीसी रोड का निर्माण होगा।
क्षेत्रीय विधायक ने विकास को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए तीनो जगहों में स्कूल भवन के लिए लगातार प्रयासरत थे क्योंकि इन जगहों के बच्चे किराए के मकान या फिर पेड़ के छांव पर बैठकर पढ़ाई करते थे इसलिए स्कूल भवन का निर्माण ग्रामीण की प्रमुख मांगो में हमेशा शामिल रहती थी। किसी भी राजनीतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण विधायक से स्कूल भवन का मांग करते थे। जिसका स्वीकृति विधायक इंद्रशाह मंडावी के अनुशंसा से मिल गई है। स्कूल भवन की स्वीकृति होने पर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जनपद अध्यक्ष कुमारी जुरेशिया, दिनेश शाह मंडावी, लच्छू साबले, रामकेवल विश्वकर्मा, अवध चूरेंद्र, सुखम बाई खरे, घसिया नाग, पंडित कोसमा, नाजुक तारम, सुजान नेताम, मनीष निर्मल, करण बोगा, नोहरू कुमेटी, लगनू चंद्रवंशी, कुमार कोरेटी, दिलीप सीगने, सुरजीत ठाकुर, मीना मांझी, सरस्वती ठाकुर, अब्दुल खालिक खान, लता साव, दादू शेंडे, रामेंद्र गोआर्या, राजकुमार ध्रुव, पन्ना मेश्राम, हेमलता ठाकुर सहित ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
There is no ads to display, Please add some


