गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छटवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके आधार पर सत्र 2025-26 में प्रवेश होगा। इस सत्र 2024-25 में जो छात्र 5 वीं में अध्ययनरत है वे नवोदय प्रवेश परीक्षा 2024-25 के लिए आवेदन के पात्र है। इसके लिए 16 सिंतबर तक फार्म भरे जा सकते है। इस परीक्षा के लिए छात्रों को केवल एक बार आवेदन करने का मौका मिलता है। यदि किसी छात्र ने गतवर्ष प्रवेश के लिए आवेदन किया है तो इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आवेदन खारिज कर दिया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


