नए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रोत्साहित करने घर घर जाकर जोड़ा गया नाम

12 अगस्त को मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत लोगों के नाम हटाने और मतदाता सूची में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विवाह पश्चात दूसरे जगह से गरियाबंद जिले में नव विवाहितों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नवविवाहितो के घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया। साथ ही उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के तहत बीएलओ ने संबंधित गांव के आंगनबाड़ी, मतदान केंद्र, पंचायत भवनों के अलावा घर घर जाकर अभियान के तहत नव विवाहितों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा। इस दौरान नवविवाहिता ने उत्साहित होकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया और अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए संकल्प लिया।

12 अगस्त को ईवीएम प्रदर्शन, मानव श्रृंखला निर्माण जैसे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन –

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गरियाबंद के गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से तिरंगा चौक, मेन रोड से इंडोर स्टेडियम जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मिनी स्टेडियम में ईवीएम मशीन प्रदर्शन एवं वोटिंग जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, स्वसहायता समूह की महिलाएं, शासकीय सेवक सहित आमजन भी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version