छुरा(गंगा प्रकाश) :- छत्तीसगढ़ शासन, आयुष विभाग के महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत गांव-गांव, घर-घर, प्रत्येक व्यक्ति तक योग को पहुंचाने के उद्देश्य से चिन्हित ग्राम पंचायतों में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। संचालक आयुष पी.दयानंद (आईएएस) के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव के आदेशानुसार, आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर अकलवारा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अमेठी में शिविर संपन्न हुआ। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं शिविर प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य साहू के कुशल नेतृत्व में शिविर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। शिविर में योगविद अर्जुन धनंजय सिन्हा, शंकर लाल यदु, देवनारायण यदु और उमेश यदु ने योग को आकर्षक तरीके से सूक्ष्मता के साथ सिखाया। वेलनेस सेंटर के योग सहायक ईश्वर यदु ने नियमित रूप से आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षको ने ईंजन दौड़, सर्वांगपुष्टि, ऊर्ध्वगति, उदकुदन, रेखीय गति, यौगिक प्रार्थना, दण्ड एवं बैठक कराया। यौगिक जॉगिंग के बारह अभ्यास, 48 सुक्ष्म व्यायाम को उनके लाभ, सावधानियों से अवगत कराते हुए सिखाया गया। खानपान में अंकुरित नवरत्न को शामिल करने की सलाह दिए। योग एवं प्राकृतिक रसाहार को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का भी निवेदन किए। मंत्रोच्चारण द्वारा उद्गीथ, प्रणव प्राणायाम, भस्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। नियमित अभ्यास हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। योगाचार्य अर्जुन धनंजय सिन्हा ने योग की उत्पति, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से योग के महत्व पर प्रकाश डाला। पेट के बल किए जाने वाले मकरासन, भुजंगासन, नौकासन,  शलभासन, धनुरासन का अभ्यास कराया। मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार भी कराया गया। पीठ के बल किए जाने वाले उत्तानपादासन, सेतुबंध आसन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीत करनी आसन, विपरीत नौकासन, पवनमुक्तासन, मर्कटासन, पाद वृत्तासन का श्वास प्रश्वास के साथ बारीकी से अभ्यास कराते हुए उनके लाभ से अवगत कराया। शिविर प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य साहू ने कहा कि योग को जीवन का नियमित अंग बनाने से चिरस्थाई निरोगी काया प्राप्त किया जा सकता है। हर वर्ग के व्यक्ति को रोज़ योग करना चाहिए। अपने भोजन में सात्विक, पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए। किसी भी प्रकार की व्याधि होने पर योग और आयुर्वेद को अपनाना चाहिए। शिविर की सफलता में डॉ. प्रीति साहू, डॉ. तरूण पटेल, फार्माशीस्ट आर.एस. नेताम, पीटीएस संतोष यादव का विशेष योगदान रहा। श्रवण कुमार दीवान, भंवर सिंह, सुरेश कुमार, गोवर्धन पटेल, थुकेल पटेल, हेमलाल पटेल, दुलार टंडन, भूषण, पवन कुमार, गुनीका, काजल, लोकेश्वरी, संतोषी, योगलक्ष्मी, उत्तरा, तेजस्विनी, भावना, रागनी, नरेंद्र, सूरज, विकास कुमार, राहुल, भोज, डेविड सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने योगाभ्यास का लाभ लिया। कल से ग्राम कसेकेरा में पांच दिवसीय शिविर प्रारंभ होगा।समस्त ग्रामवासियों को योग शिविर का लाभ लेने का आग्रह डॉ. ऐश्वर्य साहू द्वारा किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version