टीआरएन एनर्जी भेंगारी से निकलने वाला फ्लाई एश हो रहा जानलेवा 

घरघोड़ा धरमजयगढ़ में क्षेत्र में अवैध रूप से लगाया जा रहा रख के ढेर 

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले में शासन-प्रशासन के तमाम कवायदों के बावजूद क्षेत्र के निजी उद्योग समूहों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कई उद्योगों के द्वारा नियम कानूनों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। हालांकि, ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस के बाद भी उद्योगों की दबंगई सर चढ़ कर बोल रही है। जिले के छाल क्षेत्र में एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक निजी उद्योग से उत्सर्जित फ्लाई एश को स्कूल के पास डंप कर दिया गया है। स्कूल के पास किए गए इस फ्लाई एश के कारण बच्चों सहित अन्य लोगों व मवेशियों पर खतरा बना हुआ है। रविवार को इस राख के ढेर में एक मवेशी के फंस जाने की घटना सामने आई। गनीमत रही कि फ्लाई एश के ढेर में धंस चुके मवेशी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस तरह औद्योगिक राख का यह ढेर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। इस मामले के बारे में मिली अधिक जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर टीआरएन मोनेट कंपनी से उत्सर्जित फ्लाईएस का अवैध निपटान छाल नवापारा के बीच न्यू विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के पास किया गया है। इस मामले में नियम को दरकिनार कर किए गए इस फ्लाईएस डंपिंग से आस पास के खेतिहर भूमि में राख के रिसाव होने से खेतों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसके साथ ही संबंधित कम्पनी से निकली इस राख को अवैध तरीके से डम्प कर खुला छोड़ दिये जाने का परिणाम क्षेत्र के किसानों के साथ बेजुबान जानवर झेल रहे हैं। वही घरघोड़ा क्षेत्र में भी ग्राम पंचायत एरिया के छोटे बड़े झाड़ के जंगल में बडी मात्रा में ऐश डंप किया गया है जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version