प्रदेश की तस्वीर बदलने कार्य कर रही डबल इंजन सरकार – शिवराज सिंह चौहान

 

दुर्ग (गंगा प्रकाश)।  केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिये पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री ने गरीबों को आवास का वादा किया था , जो आज साकार हो रहा है। देश भर में गरीबों को पक्के घर देने के इस ऐतिहासिक प्रयास के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 08 लाख 47 हजार मकान पहले ही स्वीकृत किये जा चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को और अधिक समावेशी बनाने के लिये नई पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है , जिनमें अब अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है , वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे। हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं।

                      उक्त बातें केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दुर्ग जिले के नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पैर पखार कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 लाख 03 हजार 384 नये आवासों की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती-किसानी को बढ़ावा देने की दिशा में अद्भुत काम हो रहे हैं। फसलों का उत्पादन बढ़ाने , खेती की लागत कम करने और फसल विविधिकरण पर जोर दिया जा रहा है। धान की नई-नई किस्में भी जारी की जा रही है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है , जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की थी। छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार आई। डबल इंजन की सरकार बनी। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक की और अठारह लाख आवास स्वीकृत कर दिये। आज इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के लाखों हितग्राहियों के चेहरे में संतोष नजर आता है। उन्होंने जो मकान का सपना देखा था, वो अब  पूरा हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया , जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लिये 08 लाख 47 हजार नये मकानों की मंजूरी देकर प्रदेश के आवासहीन लोगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुये छत्तीसगढ़ में अठारह लाख आवास स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सामंजस्य से प्रदेश में आवास और सड़क निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव , वन मंत्री केदार कश्यप , कृषि मंत्री रामविचार नेताम , खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना , नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया।

 

जैन मन्दिर में की पूजा-अर्चना –

 

केन्द्रीय मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री साय ने आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version