सितेश सिरदार

लखनपुर (गंगा प्रकाश)। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित परियोजना कार्यालय लखनपुर अधिकारी विहिन भगवान भरोसे चल रहा है। दरअसल पूर्व परियोजना अधिकारी श्रीमती जसिंता कुजूर के सेवानिवृत्त होने के पश्चात शासन प्रशासन द्वारा किसी भी स्थाई अधिकारी की नियुक्ति परियोजना कार्यालय में नहीं की गई है। वैकल्पिक व्यवस्था में कुछ दिनों के लिए अम्बिकापुर परियोजना अधिकारी को लखनपुर परियोजना कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था लेकिन दो दफ्तरों का कार्य संचालन सही तरीके से नहीं होने के कारण लखनपुर परियोजना कार्यालय का प्रभार  सेक्टर सुपरवाइजर को सौंप दिया गया है।  ऐसे हालत में परियोजना कार्यालय का कार्यालयीन कार्य सेक्टर सुपरवाइजर एवं दफ्तर में विराजमान बाबू एवं कम्प्यूटर आपरेटर के मन मुताबिक परियोजना कार्यालय का  इन्हीं तीनों के रहमो करम पर खींच तान कर चल रहा है। लेट लतीफ़ आना और समय -बे -समय दफ्तर से चले जाना परियोजना कार्यालय का वसूल बन गया है। दफ्तर में बैठे जिम्मेदारो  के मर्जी पर सबकुछ निर्भर करता है। विडम्बना है कि सालों बीत जाने के बाद महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्थाई अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अब परियोजना कार्यालय का आलम ऐसा है तो सेक्टरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का दशा अवस्था क्या होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्ववर्ती सरकार ने दफ्तरो में अधिकारी कर्मचारियों के कार्यालयीन समय पर आने जाने का एक निश्चित वक्त मुकर्रर किया था वह नियम एवं शर्तें तकरीबन खत्म होने लगा है। परियोजना कार्यालय में कर्मचारियों के आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। यही कारण है कि निगरानी नियंत्रण के अभाव में क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ब्लाक क्षेत्र के सरहदी आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद देखे जाते हैं। और यदि खुला भी है तो दर्ज संख्या के हिसाब से बच्चों की उपस्थिति कम रहती है। प्रभारी परियोजना अधिकारीयों के पास इतना फुर्सत नहीं है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरिक्षण कर सकें। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू ढंग से संचालित होता रहे।

क्षेत्र के लोगों का कहना है यदि शासन प्रशासन कार्यालय में स्थाई परियोजना अधिकारी नियुक्त कर दे तो व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आ सकती है।

अब देखने वाली बात होगी कि परियोजना कार्यालय में किसी अधिकारी को कार्य दायित्व सौंपी जाती या फिर दफ्तर का कार्य  प्रभारी सेक्टर सुपरवाइजर विराजमान बाबू  दोनों के भरोसे यूं ही चलता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version