अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। सायबर सेल की आधुनिक तकनीकी सहायता से एसीसीयू टीम के संयुक्त प्रभावी कार्यवाही से फर्जी क्राईम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के दो महिला आरोपियों को थाना सिरगिट्टी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में शेष आरोपियो की भी पहचान कर ली गई है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।‌

                                                                                          बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप ने बताया विगत दिवस चौदह अगस्त को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर सिरगिट्टी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेरह अगस्त को रात्रि लगभग नौ बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि तेरह अगस्त को दोपहर बारह बजे से एक बजे के बीच चार पुरुष एवं दो महिला गले में परिचय पत्र लटकाये अपने आपको क्राईम ब्रांच का आफिसर होना बताकर घर मे घुस गये। घर मे महिलाओं को यहां से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी देते हुये इनके घर में सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये। प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था , जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई , उन्होंने मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया। जिस पर एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे तीन सौ से अधिक सीसीटीवी. फूटेज खंगाला गया , जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनीकी सहयता से आरोपियों के शहर में ही छिपे होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानीपूर्वक  योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के दो महिला सदस्यों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि में से आरोपिया सिंधु वैष्णव से बीस लाख रूपये एवं  रानी बैरागी से दस लाख रूपये कुल तीस लाख रुपये जप्ती किया गया है। वहीं प्रकरण मे शेष आरोपियो की भी पहचान कर ली गई है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू.) अनुज कुमार , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश गुप्ता (भापुसे.) , थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चैधरी , प्रभारी एसीसीयू. निरीक्षक राजेश मिश्रा , थाना सिरगिट्टी व एसीसीयू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं इन्हें उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसके साथ ही बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे हैं , इसलिये अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवायें।

गिरफ्तार आरोपीगण –

सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 वर्षीया निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) और रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 वर्षीया निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (मध्यप्रदेश)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version