गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट ूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।
अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 21 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती दो चरणों मे पूरी की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण में भर्ती रैली व चिकित्सा परीक्षण शामिल है। इस भर्ती में दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण और जो उक्त परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अपना यूजर आईडी वेब साईट पर बना कर रखे ताकि ऑनलाइन पंजीयन में ज्यादा समय न लगे। मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी को न बदलें क्योंकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसी मोबाईल व ईमेल आईडी पर दी जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


