देवभोग (गंगा प्रकाश)। आज भारतीय श्रमजीवी पत्र संघ में फेर बदल करते हुए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कि गई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार टेकलाल प्रधान को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई। आज प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे के मार्गदर्शन पर सामुदायिक भवन परिसर में सभी पत्रकारो कि उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार टेकलाल प्रधान को जिला का कमान सौपा गया जिला अध्यक्ष कमान संभालते ही टेकलाल प्रधान ने कहा कि संघ के प्रति अपना सर्वोच्च योगदान देने कि बात कि और भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकार के हितों को ध्यान में रखकर आवाज उठाकर लड़ाई लड़ी जाएगी । और हम सब को एक जुट होकर एकता का परिचय देना है।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बेहेरा, विपिन सोनवानी, कन्हैया तिवारी,देशबंधु नेताम ,रोशन लाल अवस्थी ,प्रतीक बेहेरा , निलेश डोंगरे, सखाराम यादव, टीकम निषाद, निरंजन नेताम ,योगेंद्र यादव सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


