मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम पंचायत जांगड़ा के निवासी लक्ष्मण नेताम पिता सुना राम उम्र 53 वर्ष को जांगड़ा जंगल के गोबरपथरा इलाके वनोपज संग्रह करने गए बुजुर्ग पर अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे लक्ष्मण नेताम के जांघों पर गहरी चोट आई जैसे ही पता चला तो क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया वही भानु सिन्हा उप सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत जांगड़ा द्वारा उन्हें तत्काल 108 के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर लाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
There is no ads to display, Please add some


