बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के यशस्वी एवं जनहितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक और संवेदनशीलता देखने को मिला जिससे उन्होंने अपने सूबे के अत्यंत आम लोगों के लिए दिखाया है जो हर किसी के लिए प्रेरणा दायक है।गौरतलब हो कि विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनके -जिनके घर खाना खाये थे,उन सभी परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री निवास में भोजन के लिए आमंत्रित कर उनका सम्मान बढ़ाया जिससे पहुंचे हुए ग्रामीण मुख्यमंत्री के उदारता एवं सरलता अपनापन से गदगद नजर आए।खास बात यह भी है कि अब तक ऐसे बहुत कम मुख्यमंत्री देखने को मिला है जो किसी आम नागरिक को अपने मुख्यमंत्री निवास में भोजन के लिए आमंत्रित किये गए हो जिनमें से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसान एवं आमजन हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ में अपना छाप छोड़े है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चारों विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात के दौरान जिन लोगों के घर मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहुना बनकर भोजन किया,और उनके साथ सुख-दुःख की चर्चा की थी,उन्हीं परिवारों को मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में रविवार को पहुना बनाकर आमंत्रित किया और उन्हें भोजन कराया। बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना खपरी के ग्रामीण झंगलु देवांगन, भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार निवासी ढेलूराम साहू,कसडोल विधानसभा के ग्राम लाहोद के अघनू कोसले तथा बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसींवा निवासी नेतराम कुर्रे के घर जाकर मुख्यमंत्री ने जमीन में बैठकर भोजन किया था। मुख्यमंत्री ने अपने निवास में सभी को आमंत्रित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तुमन मोला अपन घर में बढ़िया स्वादिष्ट खाना खवाय रहेंव,अब मोर बारी हे तुमन ला अपन निवास में खाना खवाय के,मोला बहुत ख़ुशी होवत हे तुमन ला बुला के,तुंहर कई किसिम के भाजी,चटनी,बरी,मुनगा के साथ आप सबके साथ खाना खाए के अवसर मिलिस। तुमन मोर प्रेम के साथ स्वागत करेव। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों के घर भोजन करना बहुत अच्छा अनुभव था। हर घर मे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद चखा।उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में आये सभी भोजन कर रहे अतिथियों के पास स्वयं जाकर उनसे बड़ी आत्मीयता और सहजता से आमंत्रित परिवारों के लोगों से बात किये,जिससे सभी बहुत खुश हुए।अपने मुख्यमंत्री की सरलता और अपनत्व के भाव से गदगद पुरैना खपरी के झंगलू देवांगन और ग्राम कडार के ढेलूराम साहू ने कहा कि हमने कल्पना में नही सोचा था कि मुख्यमंत्री के घर जाके खाना खाएंगे,लेकिन भुपेश बघेल गरीबों ,किसानों आमजन के असली शुभचिंतक है। उनके अपनापन को हम सबके परिवार कभी नही भूल पाएंगे,मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को हम सबका आशीर्वाद है वो लगातार गरीबों की सेवा करते रहे। भोज में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व भेट मुलाकात में गए गॉवो के सरपंच को भी आमंत्रित किया गया था। सरसींवा के सरपंच नितेश बंजारे ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी खाना खाकर आनंद आ गया।भोज में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षगण विक्रम गिरी,रुपेश ठाकुर, विनोद अग्रवाल, अमर मंडावी, के.के.नायक,सुनील कुर्रे,,भागवत साहू,युधिष्ठिर नायक,पंकज चंद्रा, भुनेश्वर वर्मा सरपंचगण महेन्द्र डहरिया, संतोषी भगवानी,साधबाई,राजकुमारी कमल तथा आमंत्रित परिवारो के सदस्य बैसाखिन बाई, भागीरथी देवांगन, साधमती कोसले,सोनू कोसले,जेसिका कुर्रे,गौरी कुर्रे,द्रोपदी साहू,जानकी साहू सहित प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री सीमा वर्मा,पिंटू वर्मा आदि शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


