अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बलौदाबाजार/भाटापारा(गंगा प्रकाश)।- उधारी में रकम लेकर एवं उक्त रकम वापस नही करने और मानसिक रूप से परेशान करके आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के दो आरोपियों को थाना गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत माह 27 जून को मृतक जीवन उम्र 31 वर्ष निवासी टुण्डरा द्वारा जहर सेवन करने पर परिजनों द्वारा आहत को उचित इलाज हेतु सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया था , जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसे मृत होना घोषित किया गया।अस्पताल की तहरीर एवं सूचक की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में मर्ग प्रकरण कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। थाना कसडोल पुलिस द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही एवं मृतक का पोस्टमार्टम प्रक्रिया पश्चात प्रकरण थाना गिधौरी को स्थानांतरित किया गया। प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा मृतक जीवन द्वारा बीस रूपये के स्टाम्प पेपर में लिखा मृतक का हस्ताक्षर युक्त सुसाइड नोट जप्त किया गया , जिसे उचित परीक्षण हेतु हस्तलिपि विशेषज्ञ रायपुर भेजा गया था। उक्त सुसाइड नोट में मृतक द्वारा अपने आत्महत्या करने का कारण के रूप में आरोपी आशीष कुमार एवं कमलेश का नाम लिखा गया था। सुसाइड नोट में दोनों आरोपियों द्वारा क्रमशः 150000 रूपये एवं 40,000 रूपये रकम मृतक से उधार लेकर वापस नहीं करने के कारण मृतक जीवन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं परेशान होकर जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाया गया। प्रकरण में थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 306 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को आज गिधौरी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गिधौरी पुलिस के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपियों के नाम –

आशीष कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी टुण्डरा थाना गिधौरी और कमलेश उम्र 38 वर्ष निवासी टुण्डरा थाना गिधौरी , जिला – बलौदाबाजार भाटापारा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version