रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ के युवा पत्रकार प्रशांत सिंह ( शानू) का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। 30 वर्षीय प्रशांत 8 वर्षों से पत्रकारिता पेशे से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। प्रशांत अपने पीछे 10 महीने के पुत्र, पत्नी सुमन समेत  पूरा परिवार छोड़ गए। शांत स्वभाव के प्रशांत मिलनसार व्यक्तिव के थे उनके निधन से परिवार, शहर समेत पूरे पत्रकार बिरादरी में शोक व्याप्त है। 

प्रशांत के पिता शिव सिंह फौजी रहे हैं तो पिता के पोस्टिंग के हिसाब से उनकी शिक्षा हुई। हायर सेकेंडरी की पढ़ाई उन्होंने रायगढ़ सेंट्रल स्कूल से की। 2020 में रायपुर में उनकी शादी हुई थी। बीते ही साल उन्हें रामेष्ठ के रूप में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। प्रशांत को 1.5 साल पहले कैंसर हुआ था। वो इसका इलाज रायपुर से करवा रहे थे। उनकी रिकवरी भी बेहतर थी और इलाज के साथ साथ पत्रकारिता भी कर रहे थे। 15 दिन पहले उनकी तबियत बिगड़ी और इसके बाद वह स्वस्थ्य नहीं हो पाए और 24 जुलाई की रात 8 बजे अपने घर में अंतिम सांस ली। 

प्रशांत का अंतिम संस्कार कायाघाट स्थित मुक्तिधाम में हुआ। परिजनों समेत पत्रकारों ने उन्हें विदाई दी। मुक्तिधाम में हर आंखें नम थी। इतनी कम उम्र में प्रशांत जैसे कर्मठ व्यक्ति के जाने से हर कोई स्तब्ध है। एक सप्ताह में दूसरे पत्रकार की मृत्यु से रायगढ़ प्रेस बिरादरी शोक संतप्त है। 15 जुलाई को वरिष्ठ कैमरामैन संजय ठाकुर का निधन हुआ था। अभी उनका दसवां भी नही हुआ था कि युवा प्रशांत भी जग छोड़कर चले गए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version