छुरा(गंगा प्रकाश)। विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम रसेला ग्रामीण अचल के रसोईया संघ के द्वारा प्राथमिक शाला व पुर्व माध्यमिक शाला के रसोईयों के द्वारा रसेला स्कूल प्रागंण में सात संकूल केन्द्र के रसोईयों ने अपने वर्तमान पदस्थ स्थान से प्रमाण पत्र लेकर अपने प्रदेश अध्यक्ष के पास जमा कराने को लेकर बैठक रखे और साथ ही अपनी वेतन वृद्धि को लेकर रायपुर में 1 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई। रसोईयों का कहना यह है कि दो बार मुख्यमंत्री के द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई लेकिन अभी तक बढ़ा वेतन नहीं मिल पा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों से राजधानी रायपुर में रसोईया संघ पहुंचेंगे। इसकी जानकारी रसोइया संघ छुरा के ब्लाक उपाध्यक्ष विशनाथ यादव ने दी।
There is no ads to display, Please add some
