बच्चों ने एक साथ पेड़ के नीचे पढ़ी किताबें

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने नवाचारों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी साक्षरता कौशल को बेहतर बनाने के लिए एससीईआरटी के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए राज्यव्यापी पठन अभियान टीचर्स एज चेंजमेकर्स में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु एक साथ पढ़ने की गतिविधि की जा रही है। इसके तहत आज जिला मुख्यालय गरियाबंद क्रीडा परिसर मैदान में रीड-ए-थॉन अभियान के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों एवं समुदाय के माध्यम से एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। इस दौरान 48 स्कूलों के 1825 विद्यार्थियों एवं एसएमसी व एसएमडीसी के 321 सदस्य सहित विकासखण्ड के बी.आर.सी.सी., प्रधान पाठक सी.ए.सी एवं शिक्षकगण शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने सबसे पहले साक्षरता 2023 का चित्र बना कर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सभी बच्चें पेड़ की छाया में बैठकर पठन-पाठन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने बच्चों एवं पालकों को पुस्तक पाठन का महत्व बताते हुए बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता पखवाड़ा 01 सितम्बर 15 सितम्बर 2023 तक प्रारंभ किया गया एवं सभी बच्चों एवं पालकों को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version