कलेक्टर दीपक अग्रवाल प्रकाशन के संबंध में लेंगे प्रेस कान्फ्रेंस
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 08 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के तहत किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में 08 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे प्रेस कान्फ्रेंस लेकर मतदाता सूची की जानकारी साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधित करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। पुनरीक्षण पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी को सुबह 11 बजे जिले के सभी मतदान केन्द्र में किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


