रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर कोई प्रावधान नहीं।

महेश प्रसाद 

एमसीबी/ चिरमिरी (गंगा प्रकाश)। मनेंद्रगढ़ विधायक  डॉक्टर विनय जायसवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमाम जो बातें हुई है उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता कयास और अनुमान लगा रहे हैं कि इससे 25 साल बाद विकास होगा 50 साल में देश का निर्माण होगा। बजट में मुख्य रूप से चार बातें होती है जो बजट में होनी चाहिए। आज देश को सबसे बड़ी जरूरत है रोजगार, दूसरा स्वास्थ्य, तीसरा शिक्षा का और चौथा नंबर आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट। चारों ही चीजों का इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं है और कहा जा रहा है कि इस बजट से देश का विकास होगा ऐसी कोई दूरदर्शिता इस बजट में नजर नहीं आ रही है।

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के 9 सांसद होने के बाद भी बजट में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा  आज देश में जिस तरह से जीएसटी रिफंड राज्यों को देने के लिए केंद्र के पास पैसा नहीं है, जितने भी प्रावधान किए गए है उसके लिए पैसा कहां से आएगा यह कहीं भी नजर नहीं आता।  इस प्रकार से यह जो बजट है बहुत ही निराशाजनक बजट है।

इसमें महंगाई कम करने व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई भी कदम सरकार ने नहीं उठाया जा रहा है , इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version