बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। कोरबा के सतरेंगा रिसोर्ट में 31 मई आयोजित होने वाले संभागीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग अब 14 जून को सवेरे 11 बजे से जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस लेंगे। इस बैठक में संभाग में शामिल जिले बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, मुंगेली तथा जीपीएम जिले के कलेक्टर व जिला पंचायत के सीईओ शामिल होंगे।
There is no ads to display, Please add some


