गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। सरस्वती विद्यारम्भ संस्कार 101 वेदियों द्वारा हवन का वृहद आयोजन विद्यारंभ संस्कार, कल 14 फ़रवरी को शुभारंभ होगा, कल होने वाले आयोजन के विषय में विद्यालय प्रमुख जीडी उपासने ने बतलाया यह आयोजन प्रतिवर्ष शिशु मंदिर में 14 फ़रवरी को आयोजित किया जाता है साथ ही श्री उपासने ने कहा भारतीय जीवन दर्शन में मनुष्य की जीवन यात्रा जन्म से लेकर पर्यान्त चलती है। इस यात्रा में मनुष्य को अनेक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जीवन की इस बदलती परिस्थितियों में जीवन निर्वाह के लिए ऋषि-मुनियों ने कुछ विधि विधान बताएँ है। जिनका पालन करने से जीवन सुखमय बनता है। शास्त्रो में इन नियमो को संस्कार नाम दिया गया है। मनुष्य जीवन में शिशु हमेशा अंतः प्रेरणा, अनुकरण एवं वातावरण से स्वयं सीखता है।
सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद में विद्यारम्म संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 3 से 5 वर्ष के भैया / बहिन अपने अभिभावक के साथ सहभागी हो सकेंगे। कृपया अपने शिशुओं का पंजीयन विद्यालय शिशु वाटिका में प्रातः 10:30 बजे से 4:00 बजे के बीच कराकर इस वृहद आयोजन में सहभागी बने। शिशु वाटिका शैक्षिक व्यवस्थाएँ 2. विज्ञान प्रयोगशाला चित्र पुस्तकालय 1 4 चिड़िया घर 3 वस्तु संग्रहालय 5 बगीचा 6 कला शाला 7 कार्यशाला 8 घर 9 कीड़ागन 10 तरण-ताल 12 रंगमंच 11 प्रदर्शनी शिशु वाटिका अवलोकन एवं कार्यक्रम की सहभागिता आप सभी सादर आंमत्रित है…..
There is no ads to display, Please add some


