छुरा (गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिन पर प्रतिवर्ष होने वाले सद्भावना दौड़ में इस वर्ष भी शिक्षा विभाग, नगर पंचायत, जनपद पंचायत, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, छात्रावास, खिलाड़ी शामिल हुए सद्भावना दौड़ में शमिल होने आये छात्र छात्राओं को कतारबद्ध खड़े कराकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा के संबंध म बताया गया पश्चात नगर पंचायत सीएमओ लालसिंह मरकाम,  कयाराम यादव वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत, यशवंत यादव जिला अध्यक्ष वेटलिफ्टिंग संघ एवं एएसआई मोहन ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया सद्भावना दौड़ का नेतृत्व समाजसेवी शीतल ध्रुव पुरानिक नागेश, हीरालाल साहू, कुलेश्वर मरकाम अधीक्षक कर रहे थे आगे आगे पुलिस वाहन मार्ग को निर्बाधा करते आगे बढ़ रहे थे  दौड़ बस स्टैण्ड से प्रारंभ हुआ और स्वर्ण जयंती चौक होते नगर पंचायत कार्यालय सदररोड बजरंग चौक होते बस स्टैण्ड पर समाप्त हुआ। अपने उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने कहा कि देश भक्ति केवल सीमा में जाकर नहीं की जाती पर्यावरण को स्वच्छ बनाना भी देशभक्ति है मां के नाम पेड़ लगाना भी देशभक्ति है पढ़ाई में अच्छे अंक पाकर नगर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना खिलाड़ियों का मेडल लाना भी देश भक्ति है सीएमओ मरकाम ने कहा कि हर मनुष्य में  देशभक्ति बचपन से जागृत करना चाहिए देशभक्ति का पाठ सिखाने में स्कूल के साथ साथ समाज का भी दायित्व है इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन शीतल ध्रुव ने दिया कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू ने एवं आभार  पुरानिक नागेश ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में रमेश मेहता तहसीलदार, रुपनाथ बंजारे, पुनीत ठाकुर, नगर पंचायत से वीरेन्द्र कुमार ठाकुर, मनोज दुबे, धनेश्वर नाग, जितेन्द्र पाटकर, कमलेश, रोमन ठाकुर कृषि विस्तार अधिकारी,मनोज पटेल, कमलेश स्वास्थ्य विभाग, मनहरण पटेल, रुपेश शर्मा, तेजराम साहू, मयाराम साहू, नकुल वर्मा, चंचल सिन्हा, सीताराम, मनीष यादव, बसंत, प्रियेश गोस्वामी, सारांश कंवर गणेश सेन युवराज सिन्हा डिगेश्वरी गोस्वामी पानसिंग कमलेश कृष्णा सोनिया गुंजन उर्वशी प्रिया ललिता रेणुका सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version