गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा थाल सजाओ, राखी बनाओ, मेहंदी लगाओ एवं भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ विद्यालय परिवार में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रभारी बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती नकेश्वरी साहू, सुलोचना निर्मलकर के निर्देशन में विद्यालय के बहनों द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें थाल सजाओ, राखी बनाओ मेहंदी लगाओ, कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विद्यालय के बहनों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न किस्म की राखियां बनाई एवं बड़े ही सुंदर थालियॉ भी सजाई। छोटे-छोटे बहनों द्वारा बड़े सुंदर मेहंदी भी सजाई तत्पश्चात कार्यक्रम में विद्यालय के बहनों द्वारा सभी भैया लोगों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक शुक्ला, प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार यादव, जवाहर यादव, ऋषभ डड़सेना, महेश सिन्हा, आसकुमार यादव, हरिश्चंद्र साहू, यादराम साहू, घनश्याम साहू, दीदीयो में सुश्री ममता ठाकुर, नकेश्वरी, तोमेश्वरी, सुलोचना, सुषमा साहू, हीरा, निरंजना, कीर्ति सेन, ललिता सिंहा एवं विद्यालय के समस्त भैया बहन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


