यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश

दुपहिया वाहन चालको से अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराएं- सांसद श्री साहू

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय के दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय सड़क मार्ग और राज्यकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, कलेक्टर आकाश छिकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
              सांसद श्री साहू ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। श्री साहू ने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने की बात कही। सांसद ने दुपहिया वाहन चालको से अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर रंबल स्ट्रिप बनाने, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, घुमन्तु मवेशियों को सड़क से हटाने व रेडियम बेल्ट लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। सांसद ने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों में सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन कराने के लिए कहा। बसों की समय समय पर फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही इन वाहनों में ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के  प्रकरण में परिवहन विभाग को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
                कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गाे को सहायक सड़को से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोध के लिए मानक रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश एसडीओ एनएच को दिए। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा। कलेक्टर ने ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने एवं आमजनों से हेलमेट के उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं नाबालिकों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही। सभी स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर जांच करने तथा ऐसे छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को समझाइश देने के लिए कहा। इस हेतु शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने निर्देश दिए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version