जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर पंप स्थापना के माध्यम से मैनपुर विकासखण्ड के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम डुमरघाट में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति श्रेणी सहित कुल 39 परिवारों को सोलर पंप के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत सभी परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिनमें दिन के समय पंप से पानी प्राप्त तो होता ही है, साथ ही रात्रि हेतु जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामों में ओवर हेड पानी टंकी की भी स्थापना की गयी है, जिससे की ग्रामीणों को दिन-रात पानी उपलब्ध हो सके।
उल्लेखनीय है कि डुमरघाट गांव दूरस्थ वनांचल मे बसे होने के कारण परंपरागत विद्युत (ग्रिड) उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है। इस कारण डुमरघाट ग्राम को क्रेडा द्वारा 04-04 किलोवॉट क्षमता के 2 नग सौर संयंत्रों के माध्यम से 39 परिवारों जिसमें 12 विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सौर संयंत्र कनेक्शन से लाभान्वित किया गया है। वर्तमान में संयंत्र कार्यशील है। इसके अलावा गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के 64 पीवीटीजी ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत स्वीकृत 97 नग सोलर ड्यूल पंपों में से 94 नग स्थापित किये जा चुके है तथा 3 नग प्रगतिरत है।
There is no ads to display, Please add some



