धनंजय गोस्वामी
डोंगरगाव (गंगा प्रकाश)। वृक्षारोपण कर डोगरगांव नगर सहित पूरे विकास खंड को हरा भरा रखने प्रारंभ की गई हमर हरिहर डोंगरगाव अभियान के तहत तहसील साहू संघ डोंगरगांव ने गत दिवस हरियर अभियान के तहत कर्मा भवन परिसर एवं आसपास वृहद वृक्षारोपण कर योगदान दिया। वृक्षारोपण के तहत बरगद, पीपल, आंवला, गुलमोहर, रीठा, आम, नीम मीठा नीम आदि पौधे का रोपण किया गया । समाज द्वारा इस पौध रोपण के साथ ही साथ उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सामाजिक पदाधिकारियो को दी गई।
विदित हो कि साहू समाज द्वारा विगत पांच वर्षो से हरियर अभियान के नाम से जिले भर मे सभी इकाई द्वारा इसे उत्साह पूर्वक करते आ रहे है। इकाई पदधिकारी द्वारा लगाए जाने वाले पौधे की संपूर्ण देखभाल की जिम्मेदारी लिया जाता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे तहसील साहू संघ डोंगरगांव के पदाधिकारीगण संरक्षक अमरनाथ साहू, अध्यक्ष हेमंत साहू, सचिव धनराज साहू, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष शिवराम साहू, संयोजक मूलचंद साहू,सहसंयोजक गणेश साहू, हिरदे राम साहू, अंकेक्षक डा प्रेमदास साहू, प्रशासनिक सचिव लविंद्र साव, दयालू साहू, प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू , न्याय प्रकोष्ठ संयोजक सुंदर लाल साहू, तहसील साहू संघ छुरिया के सचिव ज्ञानचंद साहू, नगर साहू संघ डोंगरगांव के संरक्षक श्रीमति इन्दु साहू, अध्यक्ष कौशल साहू, सचिव नारायण साहू, कुमर्दा परिक्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र साहू, किशन साहू,मटिया अध्यक्ष नामदेव साहू, पुरुषोत्तम साहू , रज्जा राणा व मिडिया संयोजक घनश्याम साव सहित बडी संख्या मे सामाजिकजन सम्मिलित हुए।
There is no ads to display, Please add some
