भारतीय जनता पार्टी छुरा मंडल की हुई बैठक

छुरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी छुरा मंडल की आवश्यक बैठक शनिवार को नगर में स्थित विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम लाल सोरी,पूर्व जिला मंत्री श्रीमती देवसिर सिन्हा, नगरपंचायत अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी सहित संगठन के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।बैठक हर घर तिरंगा यात्रा,विभाजन की विभीषिका एवं एक पेड़ मां के नाम जैसे महत्व पूर्ण विषयों में चर्चा हुई। स्वागतम उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष पीलू राम यादव द्वारा किया गया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा बताते हुए कहा कि इस बार संघठन द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी है। 11 से 13 तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगो को जागरूक करना,बाइक रैली,साईकिल रैली व पदयात्रा के माध्यम से उन तक पहुँचने का कार्यक्रम होगा।दूसरे चरण में 12, 13 व 14 को नगर के अंदर महपुरुषों के प्रतिमाओं,मंदिर देवालाय में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कार्यक्रम का उद्देश्य जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी का यह उद्देश्य होना चाहिए हम सभी राष्ट्र प्रेम को जन जन तक पहुंचाये, अगर हमारे अंदर राष्ट्रभक्ति रहेगी तभी यह देश सुरक्षित रहेगा।उन्होंने वर्तमान में समस्या से झुलस रहे बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी अपने देश के प्रति सजग रहे,अराजकता फैलाने वाले से सावधान रहे।श्री साहू ने छुरा से लगे आसपास के क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए सभी के परिवारजनों को भी इस आयोजन से जोड़ने की बात कहीं।उन्होंने भी विभाजन की विभीषिका सहित सभी मुद्दों पर अपनी जानकारी साझा की कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रामलाल कुलदीप व आभार प्रदर्शन श्याम लाल सोरी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष व सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय दीक्षित,इमरान अली,थानेश्वर कंवर,जगदीश यादव,संतराम ध्रुव,टंकेश्वर सोरी,थानेश्वर कंवर,रुपनाथ बंजारे,भोलेशंकर जायसवाल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इमरान मेमन चित्रलेखा ध्रुव,मीना चन्द्राकर,भारती सोनी,रजनी लहरें आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version