गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समीपस्थ शासकीय हाईस्कूल भसेरा में शांतिकुंज हरिद्वार संचालित नशा भारत छोड़ो अभियान अन्तर्गत जन्मदिवस संस्कार दीप यज्ञ के साथ मनाया गया। जिसमें शाला के समस्त शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भारतीय संस्कार के साथ दीप प्रज्जवलित कर छात्रों का जन्मदिवस मनाया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार फिंगेश्वर के हेमलाल साहू सहित युग पुरोहित परमानंद यादव एवं जगदीश साहू, चिंताराम साहू, दिनेश साहू, लीलाराम सहित शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं काफी मनोयोग से दीप यज्ञ जन्मदिवस संस्कार कार्यक्रम में भा लिया।
There is no ads to display, Please add some
