गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंगना मां शिक्षा के सफल  क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसीसी भवन फिंगेश्वर के ट्रेनिंग हाल में किया गया।जिसमें विकासखंड स्तर के प्रत्येक संकुल से एक सक्रिय महिला शिक्षक तथा संकुल समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसीसी टिकेंद्र यदु विशेष अतिथि प्रथम संस्था से निषाद सर  उपस्थित थे। कार्यक्रम में टीकेन्द्र यदु ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में फिंगेश्वर ने अपनी विशेष पहचान बनाई है यहां स्वप्रेरित शिक्षिकाओ द्वारा अधिक से अधिक स्मार्ट माता को जोड़ा गया ताकि वे घर पर बच्चो के साथ गतिविधि कर बच्चो के सर्वांगीण विकास में सहयोगी हो। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो का संपूर्ण विकास करना है वह भी माताओं के द्वारा। घर पर ही पारिवारिक वातावरण में आनंदमय माहौल में हो। प्रशिक्षण पर अंगना म शिक्षा के अब तक के सफर को विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार से यह कार्यक्रम स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं के द्वारा शून्य निवेश पर शुरुआत किया गया और इसमें माताओं को जोड़कर उनकी क्षमता वृद्धि कर उनकी सहभागिता प्राप्त किया गया। तृतीय चरण तक स्मार्ट माता का चयन कर उनका गठन कर उन्हे टेलीग्राम से जोड़ना ताकि वे गतिविधियों को आदान प्रदान कर सकें। चतुर्थ चरण में जनवरी से मार्च माह तक बच्चो के माताओं के साथ गतिविधि कराई जानी है जिसमे प्रत्येक माह एक एक गणित व भाषा की गतिविधि खेल खेल के माध्यम से होगी जिसमें अक्षरों को जोड़कर शब्द निर्माण जोड़ने घटाने की सांक्रिया सम विषम की पहचान करना बताया जायेगा। कार्यक्रम में सिर्फ कक्षा पहली व दूसरी के बच्चें व उनकी माताएं भाग लेंगी। 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार मनाया जायेगा जिसमें मेला का आयोजन कर नौ काउंटर बनाया जायेगा और इसमें आंगनबाड़ी बालवाड़ी के बच्चो और माताओं को शामिल किया जायेगा ताकि वे बच्चे आने वाले सत्र में शाला प्रवेश के पूर्व की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण में प्रथम फाउंडेशन के प्रभारी निषाद सर विस्तृत जानकारी दी। प्राथमिक शाला के एक महिला शिक्षक प्रशिक्षण लेंगी ताकि आने वाले माह में की जाने वाली गतिविधियों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा सके।प्रशिक्षण में स्मार्ट माता श्रीमती रेणुका साहू बिमला साहू भुनेश्वरी साहू सरोजनी मंडल के साथ ब्लॉक नोडल सुश्री धनेश्वरी सिन्हा श्रीमती शशिकला भारद्वाज और संकुल नोडल टीचर और सभी संकुल समन्वयक के द्वारा गतिविधि कराकर बताया गया। ठत्ळ सुश्री धनेशरी सिन्हा श्रीमति शशिकला भारद्वाज के द्वारा बाल केंद्रित शिक्षा पर अपने विचार एवं अपने शाला में किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई इसी तर्क में भाषा शिक्षण और भाषा से जुड़ी हुई गतिविधियों नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक शाला में शिक्षण पद्धति एवं गतिविधियों के बारे में शिक्षकों और संकुल समन्वयको को जानकारी दी गई कौशल सुनना बोलना पढ़ना लिखना के साथ ही साथ विचार कौशल और समझ के साथ पढ़ना के बारे में अपने विचार रखे गए ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version