गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण भाटापारा परसदाकला संकुल केन्द्र परसदाकला में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर प्रधान पाठक राकेश कुमार पाण्डेय संकुल समन्वयक टोकेश साहू मास्टर ट्रेनर श्रीमती मेनका धुव्र एवं संकुल से पहुंचे महिला शिक्षिका की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्राचार्य ठाकुर सर ने कहा अंगना म शिक्षा बच्चों को खेल खेल में माताए अपने बच्चों को घर पर रहकर किस प्रकार से सरल से सरल विधि से पढ़ा सकते है। इसके अलावा शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न कौशलों का बड़े ही सरल विधि से परिचित कराते हुए ज्यादा से ज्यादा अंगना म शिक्षा के बुनियाद को मजबूती प्रदान करते हुए माताओं को इससे जोड़ना है ताकि शिक्षा को और भी ज्यादा कारगर साबित हो इसके साथ ही प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के खेत के माध्यम से मनोरंजन हेतु आयोजन रखा गया जिसमें एक्टिव मदर्स माताऐ परसदाकला संकुल अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। श्रीमती मेनका धुव्र ने कुर्सी दौड़ के माध्यम से गणितीय कौशल को बताया। प्रधान पाठक राकेश कुमार पाण्डेय ने भाषाई कौशल को बताया। तथा अक्षर ज्ञान को माताएं बच्चों को खेल खेल में ज्ञान करा सकती है। एक्टिव मदर्स को पुरस्कृत भी किया गया। प्रशिक्षण का संचालन धनसाय पटेल एवं आभार शिक्षिका तेजकुमारी दीवान ने किया।
There is no ads to display, Please add some


