गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के अनेक गांव के कृषकों ने आज विधायक राजिम रोहित साहू से भेंटकर उन्हें किसान उन्नति योजना अन्तर्गत 927 रू. क्विंटल दी जाने राशि संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए मांग की है कि वे गरीब, कम स्वयं की भूमि होने के कारण मंदिर ट्रस्ट, स्कूलों अथवा अन्य सार्वजनिक संस्थाओं की जमीन रेगहा में लेकर खेती किसानी कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करते है। सभी किसानों की तरह कृषि कार्य में पूरी मेहनत एवं पूरा खर्चा खाद, दवाई आदि का करते है और संस्था को प्रति एकड़ बड़ी राशि रेगहा के रूप में देते है। फिर अन्य कृषकों की तरह हमें क्यों किसान उन्नति योजना की राशि नहीं दिए जाने का फरमान किया गया है। जबकि हमने समर्थन मूल्य में सहकारी सोसायटी में अपना धान विक्रय किया है। अतः भूस्वामी और हम मेहनतकश किसानों में अंतर या भेदभाव क्यों किया जा रहा है। यह तो किसान समर्थित एवं हमेशा कृषकों के साथ खड़ी रहने वाली छ.ग. की भाजपा पार्टी के विरूद्ध दिया गया फरमान है। समीपस्थ ग्राम सेंदर, चैतरा, रवेली, बिजली, पतोरी, रोहिना, बारूला, बिनौरी, पुरेना, घोघरा, परतेवा आदि के सैकड़ों कृषक जिनमें तुलस वर्मा, मनीराम निषाद, तुलसीराम वर्मा, मानसिंग, नीलकंठ, ललितराम, सालिक राम सिन्हा, थानूराम, मनबोध, बगसराम, परमानंद वर्मा, तुलसी राम साहू, बिसहत, जीवन सिन्हा, संतोष साहू, पुरानिक साहू, गोविन्द साहू, कमलेश सेन, धनेश सेन, जीवन सिन्हा आदि ने विधायक रोहित साहू को आवेदन देते हुए तत्काल मेहनत एवं पूरा खर्चा कर खरीफ फसल का उत्पादन किए किसानों को किसान उन्नति योजना की भुगतान करवाने कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की अपील करते हुए कहा कि यह राशि न मिलने पर अंचल के कृषक भाजपा की किसान विरोधी नीति के विरोध में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version