गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में ग्रीष्मकालीन रबी फसल में धान की बुवाई बहुत अधिक रकबा में इस वष बोयी गयी है। जिसकी कटाई का काम शुरू हो गया है। पिछले वर्ष पतला धान का अच्छा रेट होने की वजह से किसान इस बार 3 माह में पकने वाले अर्ली वैरायटी का धान काफी मात्रा में लगाए हुए है जो कट कर बिकने के लिए तैयार है। किंतु इस बार मंडी में अन्य वर्षो की तुलना में इस बार काफी कम भाव होने की वजह से किसान अभी धान बेचने के मूड में नहीं है। 1008 और 1010 धान की कटाई का काम भी लगभग शुरू हो गया है। इस तपती धूप में भी कई जगहों पर किसान हाथ से धान की कटाई का काम कर रहे है तो कई जगहों पर जहां खेत पूरी तरह सूख चुका है। ऐसी जगह में हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई करवा कर रहे है। गिले खेतों में भी इसका विकल्प आ चुका है चैन वाले हार्वेस्टर मशीन से कटाई की जा रही है। कृषकों ने बताया कि इस काम में पहले के मुकाबले चार्ज अधिक लग रहा है। लेकिन किसान जितना जल्दी हो सके मौसम की स्थिति को देखते हुए अपने उत्पादन को समेटने के लिए मशीनों का उपयोग कर रहे है। ताकि धान सुरक्षित घर तक पहुंच जाए।
There is no ads to display, Please add some


